फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने दी राहत.. आज भी बरसेंगे बादल

विज्ञापन
बरेली में बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

निम्न वायुदाब बनने से हुई दस एमएम बारिश, मौसम हुआ खुशगवार

बरेली। बीते करीब एक पखवाड़े से उमस और गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को बुधवार को खासी राहत मिली। दोपहर में करीब घंटे भर की बारिश के बाद शाम चार बजे के बाद फिर हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज होन से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने हवाओं की दिशा अनुकूल और निम्न वायुदाब बनने से शहर में बारिश जारी रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

बीते करीब 15 दिनों से बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है। बीते चार दिनों से घने बादल छा रहे थे लेकिन अनुकूल माहौल न मिलने से बारिश नहीं हो रही थी। बुधवार की सुबह भी धूप निकली मगर बादल भी छाए हुए थे। दोपहर करीब एक बजे के बाद अचानक घने बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक रह-रहकर बारिश होती रही। वहीं, शाम चार बजे के बाद फिर करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। करीब दस एमएम हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने हफ्ते भर तक कमोवेश ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद जताई है। बताया बंगाल की खाड़ी से चक्रवात उठा है जो पश्चिम उत्तर की ओर बढ़ रहा है। जिसके असर से आगे आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 84 से 75 प्रतिशत के बीच दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें