फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साली से दुष्कर्म, दहेज न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला

Sat, 15 Aug 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। एक गांव निवासी युवती से दुष्कर्म और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी, बड़ी बहन की गर्भावस्था के दौरान देखभाल के लिए उसके ससुराल गई थी। वहां दामाद ने उससे दुष्कर्म किया। उसका रिश्ता कहीं और तय किया तो दामाद ने कॉल रिकॉर्डिंग भेजकर तुड़वा दिया। अपनी पत्नी से दहेज की मांग कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

रिपोर्ट में पिता ने जिक्र किया है कि चार साल पहले मंझली बेटी की शादी मुरादाबाद के थाना डिलारी के गांव भूड़ अलियाबाद में की थी। एक साल बाद बेटी गर्भवती हुई तो दामाद कामकाज और देखभाल के लिए छोटी बेटी को ले गया। आरोप है कि वहां दामाद ने खाने में नशे की दवा मिलाकर अपनी साली को खिला दी। बेसुध होने पर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया। होश आने पर उनकी बेटी ने विरोध किया तो वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी। इकलौते भाई को जान से मारने की भी धमकी दी।
बेटी सहमी हुई घर आई। जब उसका रिश्ता कहीं और तय किया तो आरोपी दामाद ने लड़के पक्ष को कॉल रिकॉर्डिंग भेजकर तुड़वा दिया। वीडियो के दम पर साली से शादी का दबाव बनाने लगा। पत्नी से दहेज में पांच लाख रुपये मायके से लाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर पांच अगस्त को पीटकर घर से निकाल दिया। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर व्यक्ति के दामाद, बेटी की सास, जेठ, ननद और चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें