फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जुनैद हत्याकांड में आरोपी के बहन-बहनोई लिए गए हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। दावत में बुलाकर दोस्त जुनैद की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी लवी सरदार के बहन व बहनोई को पुलिस ने मंगलवार को दिन में हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस को अंदेशा है कि जुनैद की हत्या करने में लवी का साथ इन दोनों ने भी दिया है।
विज्ञापन

क्योंकि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन दोनों की भूमिका भी संदिग्ध है। मुख्य आरोपी लवी व उसके दोस्त की पुलिस तलाश कर रही है। जुनैद की हत्या में चार लोगों के शामिल होने का अंदेशा है।
पुलिस के अनुसार, जुनैद को गांव बड़रा कासिमपुर के कटरा पट्टी झाला निवासी लवी उसे अपने घर पर दावत में शनिवार शाम को ले गया था। रविवार को रास्ते में हजियापुर गांव के नजदीक गोली मारकर उसकी हत्या की गई। इस दौरान उसके शरीर पर पीटने के निशान भी मिले थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया। जुनैद की बाइक वहीं सड़क पर खड़ी रही। रविवार सुबह को पुलिया के नीचे उसका शव मिला।
परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया था। हत्या के बाद आरोपी लवी व उसके साथी फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब तक पुलिस की टीम में रवाना की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें