फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर के तहत सरकार करा रही साजिश : विधायक अताउर्रहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। रिछोला किफायतुल्ला गांव में मंगलवार को जरी के कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे बहेड़ी के विधायक अताउर्रहमान ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार एसआईआर के जरिए मतदाताओं के साथ सजिश कर रही है। सरकार एसआईआर के तहत पिछड़ों और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के वोट काट रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मांग पर सरकार ने एसआईआर का सात दिन का समय बढ़ाया है, जबकि एसआईआर के कार्य को पूर्ण करने में समय और बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

एसआईआर में काम कर रहे बीएलओ और सुपरवाइजरों पर भारी दबाव है। इससे उनकी हालत बिगड़ रही है। अभी तीन दिन पहले ही हमारे विधानसभा क्षेत्र में एक बीएलओ को ब्रेन हैमरेज हो गया था। सपा के कार्यकर्ता सरकार की किसी भी तरह की साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार, सेंथल नगर पंचायत अध्यक्ष कंवर एजाज शानू आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें