फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: ससुराल आए दामाद ने दहेज के लिए पत्नी को सिर कूंचकर मार डाला

विज्ञापन
1 of 2
Sinic Man brutually murder his wife at her mom's home in Nawabganj - फोटो : NAWABGANJ
नवाबगंज इलाके के पाठक का पुरा मजरा अंधियारी गांव में रविवार की भोर में ससुराल आए दामाद बबलू निर्मल ने अपनी पत्नी सीमा उर्फ सविता (22) की सिर कूंचकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद भागने का प्रयास कर रहे दामाद को परिजन एवं ग्रामीणों ने धर दबोचा और उसे कमरे में बंद करके पुलिस को सूचना दी।

पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेते हुए शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घटना मामले में मृतका की मां ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

नवाबगंज अंधियारी मजरा पाठक का पुरवा गांव निवासी लाला निर्मल अपनी पुत्री सीमा उर्फ सविता (22) की शादी मई 2019 में बबलू निर्मल पुत्र लाल चंद्र निर्मल निवासी गंसियारी थाना मऊआइमा के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों पूर्व से ही दहेज में 50 हजार रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। जब सीमा ने दहेज की प्रताड़ना को मायके में बताई, तो परिजन उसे ससुराल से अपने घर ले आएं।

समय बीतता गया और सीमा ने एक पखवारे पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया। बताया जाता है कि शनिवार को सीमा का पति बबलू निर्मल अपनी ससुराल पहुंचा। जिसको लेकर परिजन द्वारा घर में दाखिल होने को लेक र विरोध किए, लेकिन ग्रामीणों के समझाने के बाद उसे घर में घुसने दिया गया।

वह पत्नी के कमरे में घुस गया और रविवार की भोर में पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान बबलू निर्मल ने पत्नी का सिर कूंचकर उसे मौत के घाट उतार दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। काफी प्रयास के बाद दरवाजा खुलवाया गया। सीमा का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। आरोपी को लोगों ने पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

नवाबगंज की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां गुलाब कली की तहरीर पर दहेज हत्या के आरोप में पति बबलू निर्मल समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
Murder

ससुराल आने पर हुआ विवाद, पत्नी की कमरे में कर दी हत्या

पति बबलू निर्मल घर से पत्नी द्वारा जन्मे बच्चे को देखने के लिए आया था।, लेकिन ससुराल पहुंचने पर उसे घर में घुसने से मना कर दिया गया था। जिसको लेकर काफी गहमागहमी भी हुई थी, लेकिन ग्रामीणों के काफी समझाने के बाद उसे घर में जाने दिया गया। जिसके बाद शनिवार की रात बबलू अपनी पत्नी सीमा के घर में पहुंचा। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बबलू ने पत्नी सीमा की बेरहमी से हत्या कर दी।

आवाज होने पर परिजनों में जगहट हो गई। दरवाजा खुलवाना का प्रयास किया गया, लेकिन दरवाजे खुलने के पहले ही सीमा की सांसें थम चुकी थीं। जिसके बाद हत्यारे पति को परिजन एवं ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

सीमा की हत्या का आरोपी पति बबलू निर्मल ने पत्नी की बेरहमी से कत्ल तो कर दिया, लेकिन उसके दिल में नन्हें से बच्चे के प्रति थोड़ी भी दया नहीं आईं। एक पखवारे पूर्व मृतका सीमा ने एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसको देखने के लिए उसका पति बबलू ससुराल आया। फिर रविवार की भोर में सीमा को मौत के घाट उतार दिया। सीमा की हत्या के ग्रामीणों में नन्हें से बच्चे के परवरिश को लेकर लोगों में चर्चाओं का विषय बना रहा। हालांकि नन्हें से बच्चे को क्या पता कि उसकी मां की हत्या हो चुकी है। ऐसे में मासूम बच्चे भूख के मारे बिलख-बिलख कर रो रहा था।

घटना मामले में मृतका की मां गुलाब कली तहरीर पर दहेज हत्या में पति समेत ससरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। हत्यारे पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ क र रही है। घटना मामले के आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। -अशोक वेंकट, सीओ-सोरांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें