फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वर्दी की सिंघम अंजू सिंह का किया सम्मान

विज्ञापन
लेडी सिंघम को सम्मानित करतीं मनु नीरज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

महिला जागृति मंच ने अदम्य साहस के लिए गैस एजेंसी पर जाकर बढ़ाया हौसला

बरेली। पूर्व एथलीट रहीं अंजू सिंह ने हाल ही में अपनी गैस एजेंसी में घुसकर हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटरों के छक्के छुड़ा दिए थे। ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी पकड़ भी लिया था। गजब का हौसला दिखाने वाली अंजू की हर ओर सराहना हो रही है। शुक्रवार दोपहर समाजसेविका मनु नीरज ने गैस एजेंसी पर जाकर उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुखारा रोड स्थित गैस एजेंसी पर एजेंसी संचालिका अंजू सिंह को महिला जागृति मंच ने फूलमालाओं से लाद दिया। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। इस अवसर पर मंच की प्रमुख मनु नीरज ने कहा कि जिस दिलेरी से अंजू सिंह ने गुंडों की धुनाई कर उन्हें धूल चटाई, वह काबिले तारीफ है। यह संदेश उन महिलाओं और बालिकाओं के लिए भी है जो किसी न किसी रूप में उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। ऐसी बलिकाओं से आह्वान है कि गुंडागर्दी को मत सहो। बल्कि उसका डटकर मुकाबला करो तो तुम्हारी जीत निश्चित है। इस मौके पर मंच की ओर से राधा सिसौदिया और अनिता भगत व अंजू सिंह की सहयोगी पल्लवी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें