झूलेलाल जयंती पर शुक्रवार को सिंधी समाज उल्लास के मूड में होगा। शहर में कई जगह कार्यक्रम होंगे। जुलूस निकाला जाएगा। डांडिया नृत्य का आयोजन भी होगा। गुरुवार को ही घरों में झूलेलाल लिखा केसरिया ध्वज फहराया गया और दीपक जलाकर प्रकाशोत्सव मनाया।
झूलेलाल ट्रस्ट, सिंधी सेंट्रल पंचायत व सभी सिंधी समाज शुक्रवार को कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हाेेंगे। सुबह चार बजे सिंधु नगर स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर में शहनाई बजाई जाएगी। नौ बजे पंडित प्रेम प्रकाश शर्मा अखंड ज्योति प्रज्वलित करेंगे और भजन कीर्तन का दौर शुरू होगा। शोभयात्रा शाम को चार बजे से शुरू होगा। यह सिंधुनगर से शहामतगंज, शाहदाना, ईंट पजाया चौराहा, मूर्ति नर्सिंग होम, प्रेमनगर धर्मकांटा, राम जानकी मंदिर शील चौराहा, केके अस्पताल होते हुए झूलेलाल द्वार डेलापीर पर संपन्न होगी। सरकारी छुट्टी घोषित होने के बाद सिंधी ट्रस्ट के डॉ. गोविंदराम भारवानी ने प्रशासन से मुलाकात कर स्कूलों में छुट्टी का निवेदन किया। जानकारी ठाकुरदास निहालाणी, गोविंदराम भारवानी, लेखराज मोटवानी, विजय मूलचंदानी ने दी।