फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सप्ताहभर में 22 हजार रुपये घटी चांदी, सोने की चमक भी हुई कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खरमास के शुरुआती दिनों में सोने और चांदी के भाव में वृद्धि जारी रही। आधा खरमास बीतने पर इसमें गिरावट का दौर शुरू हुआ। सप्ताहभर में चांदी 22 हजार रुपये प्रति किलो तो सोना 5600 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है। इससे निवेशक असमंजस में हैं। हालांकि, बाजार के जानकारों का अनुमान है कि मकर संक्रांति से मांगलिक आयोजन शुरू होने पर फिर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आएगी।
विज्ञापन

खरमास की शुरुआत में 16 दिसंबर को सोने का भाव प्रति दस ग्राम 1.32 लाख और चांदी 1.90 लाख रुपये प्रति किलो थी। 28 दिसंबर तक कीमतों ने रिकॉर्ड ऊंचाई छू ली थी। क्रमश: सोना 1.44 लाख और चांदी 2.58 लाख तक पहुंच गई। इसके बाद गिरावट का दौर शुरू हुआ। चार जनवरी को सोना 1.39 लाख और चांदी 2.36 लाख रुपये पर बिके।
बरेली महानगर सराफा एसोसिएशन के सदस्य संजीव औतार अग्रवाल के मुताबिक, खरमास में लोग खरीदारी कम करते हैं। हालांकि, नए साल के स्वागत पर खरीदारी हुई। अनुमान है कि खरमास में कीमतों में जो गिरावट होगी, उसके सापेक्ष 40 फीसदी तक बढ़त मांगलिक आयोजन शुरू होने पर होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें