फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिल्ट से भरे पड़े नाले, सड़कें खस्ताहाल, 'संवाद' में वार्ड 44 के लोगों ने बताईं समस्याएं

Sun, 05 Jul 2026 05:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला के वार्ड संवाद कार्यक्रम में मलूकपुर वार्ड 44 के निवासियों ने स्थानीय समस्याओं को उजागर किया। कहा कि तीन साल से सड़कें टूटी पड़ी हैं और नाले सिल्ट से भरे हैं। निजीकरण के बाद सफाई व्यवस्था और खराब हो गई है। निवासियों ने अनियमित कूड़ा उठान, आवारा पशुओं और सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत की।
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली नगर निगम के वार्ड 44 मलूकपुर में नाले सफाई न होने के कारण सिल्ट से भरे पड़े हैं। तीन साल से टूटी पड़ी सड़कें आज तक बन नहीं पाई हैं। वार्ड की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में सौंपने के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है, लेकिन तमाम शिकायतों के बाद भी इसका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित वार्ड संवाद में स्थानीय लोगों ने ये बातें साझा कीं। 

विज्ञापन


मलूकपुर वार्ड के रहने वाले सचिन सैनी ने बताया कि गली में सीवर लाइन ठेकेदार ने डाली दी, लेकिन आठ महीने बीतने के बाद भी रोड नहीं बनाई गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उबड़-खाबड़ रोड होने से लोगों को निकलने में परेशानी भी होती है। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। क्षेत्रीय पार्षद से कई बार लोगों ने शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। 

अनूप रावत ने बताया कि रोड के साथ ही सीवर की लाइन भी टूटी हुई है, जिससे सीवर का पानी घरों तक पहुंच जाता है। कई बार लोगों ने स्थानीय पार्षद व नगर निगम में मामले की शिकायत की है लेकिन समाधान नहीं हुआ। सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़े उठाने आने वाली गाड़ी नियमित घरों से कूड़ा नहीं उठाती है और न ही उनके कोई आने का निर्धारित समय है, जिससे लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ता है। कई नौकरी पेशा लोग सुबह घर बंद चले जाते हैं, जिससे उनका कूड़ा नहीं उठता है। 

विज्ञापन

क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चौपट 
सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मलूकपुर की नाले व नालियों की सफाई पूरी तरह से नहीं हो रही है। नालियों में सिल्ट भरी हुई है लेकिन उन्हें कोई निकलने नहीं आता है। 14500 हजार की आबादी वाले वार्ड में 23 सफाई कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई लेकिन 7 से 8 कर्मचारी ही सफाई करने के लिए पहुंचते हैं, जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। बरसात का समय आ गया है, जिस दिन तेज बारिश होगी निचला इलाका होने के चलते घरों में पानी भरेगा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

सड़क पर घूमते रहते हैं लावारिस पशु 
लोगों ने निगम से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द नाले नालियों को साफ कराया जाए, जिससे बरसात में जलभराव की संभावना कम हो सके। बताया कि वार्ड की सफाई व्यवस्था जब से निजी हाथों में आई है तब से स्थिति और खराब हो गई है। कर्मचारी अपनी मनमानी करते हैं। लालता प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में पशुओं की संख्या बहुत अधिक है। गाय, सांड़ दिन भर सड़कों पर घूमते रहते हैं, लेकिन उन्हें पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं है। वार्ड में कुत्तों व बंदरों का आतंक है, कई बार कुत्तों के डर से लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। कई बार नगर निगम से शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन उसका कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई टीम नहीं आई।
विज्ञापन

22 फुट चौड़ी सड़क पर अतिक्रमण
मलूकपुर वार्ड में 22 कई जगह 22 फुट चौड़ी सड़क बनी हुई है, लेकिन उस पर अतिक्रमण करके लोगों ने रोड को संकरा कर दिया है। मई महीने में निगम की ओर से मुन्ना कबाड़ी के खिलाफ अभियान चलाकर उनका सामान जब्त कराया गया था लेकिन उसके बाद भी फिर से रोड पर अतिक्रमण हो गया है। लक्ष्य रस्तोगी ने बताया कि तीन साल से वार्ड की कई सड़कें खस्ता हाल है लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कई बार निगम को लिखकर दिया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। 

नामित पार्षद सुमित सैनी ने कहा कि वार्ड में टूटी सड़कों की समस्या को स्थानीय लोगों की ओर से बताया गया है, रोड बनवाने के लिए निगम को लिखा गया है, जल्द ही सड़क को बनवाया जाएगा। पार्षद नीरज ने बताया कि वार्ड में 1.25 से विकास कार्य कराए जा चुके हैं। कई कामों की टेंडर हो चुके जो जल्द शुरू होने है। सफाई के लिए निगम के कर्मचारी नियमित होते है, जहां सफाई नहीं हुई है उन्हें दिखवाकर सफाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें