फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा, दो पर ही हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। केंद्रों पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आठ क्रय केंद्रों में से दो पर किसान पहुंचे, जहां से 161 क्विंटल तौल हुई। अधिकारियों के अनुसार अभी किसान कम पहुंच रहे हैं, लेकिन अब आवक बढ़ेगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में कुल आठ गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिसमें मीरगंज मंडी यार्ड में विपणन विभाग के दो, यूपीएससी के दो केंद्र खोले गए हैं। इसमें आन्नदपुर और तिलमास में पीसीएफ का एक-एक क्रय केंद्र खोला गया है। सेहा और गहवरा में बी-पैक्स के एक-एक गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है।

मीरगंज के दो गेहूं क्रय केंद्रों पर 161 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। क्रय केंद्र प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि उनके केंद्र पर 136 क्विंटल व प्रभारी रजनी सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर 25 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। नथपुरा के किसान गुलाबराय ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को क्रय केंद्र पर 59 क्विंटल गेहूं तुलवाया। संवाद
विज्ञापन



नायब तहसीलदार ने गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

नायब तहसीलदार अरविद कुमार दोपहर में मंडी यार्ड पहुंचे। उन्होंने चारों क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। दो क्रय केंद्रों पर अभी तक एक भी गेहूं के दाने की खरीद नहीं हुई थी। हालांकि वहां पर किसानों के लिए पानी, छाया और बैठने की व्यवस्था ठीक पाई गई। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में किसानों से सीधे गेहूं खरीद के लिए प्रचार-प्रसार करें। बिचौलिए के माध्यम से गेहूं की खरीद न करें। उन्होंने बताया कि अभी कई क्षेत्रों में गेहूं की कटाई नहीं हुई है। इस कारण गेहूं खरीद धीमी है। कटाई होने के बाद गेहूं किसान क्रय केंद्रों पर लाएगा।
20 रुपये प्रति क्विंटल किसान से तोलाई के नाम से वसूले जाने के बारे में नायब तहसीलदार मीरगंज अरविंद कुमार ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारियों पर लिखित में 20 रुपये प्रति क्विंटल लेने के बारे में आदेश है, लेकिन गेहूं के भुगतान के समय किसान से लिए गए रुपये उनके खाते में वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें