फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला, कुतुबखाना, आलमगीरीगंज समेत बाकी बाजारों में सन्नाटा

विज्ञापन
बरेली की अनाज मंडी में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। पुलिस की सख्ती के बीच बृहस्पतिवार को को कुतुबखाना, किला, आलमगीरीगंज समेत शहर के दूसरे ज्यादातर बाजारों में दुकानें पूरे दिन बंद रहीं लिहाजा इन इलाकों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

श्यामगंज में बुधवार को अराजकता का माहौल पैदा होने के बाद एसएसपी ने मातहत अधिकारियों के साथ बैठक कर कड़ी हिदायत दे दी थी कि आवश्यक कामों को छोड़कर किसी को शहर में घूमने की इजाजत न दी जाए। सिर्फ जरूरी सामान की थोक दुकानें खुलें मगर वहां भी सामाजिक दूरी का पालन हो। बृहस्पतिवार सुबह से ही पुलिस ने सख्ती दिखाई। नतीजा यह हुआ कि किला बाजार में कुछ दिनों से बढ़ी रौनक गायब हो गई। कुतुबखाना बाजार, नैनीताल रोड बाजार, आलमगीरीगंज बाजार भी सूने पड़े रहे। नावल्टी चौराहे से रोडवेज स्टैंड मार्केट तक वीरानी का माहौल था। सड़क पर निकलने वाले लोगों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें