फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामपुर के पास सिग्नल फेल, लेटलतीफी का शिकार हुईं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर के पास रविवार सुबह सिग्नल फेल होने के कारण 22417 महामना एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। चार मालगाड़ियों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। इसका असर बरेली तक दिखा। अप-डाउन लाइन की 15 से ज्यादा गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार हो गईं। दिल्ली के अलावा हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर जाने-आने वाली गाड़ियां भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

इस दौरान 12328 उपासना एक्सप्रेस एक घंटे, 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 15903 चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे तक की देरी से बरेली आईं।
14524 हरिहर एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं।
विज्ञापन

आठ घंटे तक देरी से आईं विशेष ट्रेनें
विशेष ट्रेनों की चाल रविवार को भी बिगड़ी रही। 03224 हरिद्वार-राजगीर विशेष ट्रेन सात घंटे देरी से आई। 03312 चंडीगढ़-दरभंगा विशेष ट्रेन ने भी आठ घंटे इंतजार कराया। 05578 आनंद विहार सहरसा विशेष ट्रेन भी छह घंटे देरी से आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें