बरेली। गोशाला की व्यवस्था सुधारने के लिए सोमवार को जिला स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुरक्षण समिति की बैठक विकास भवन में हुई। बैठक में डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि अब बीमार पशुओं के अलावा नर गोवंश व बड़े बछड़ों को गायों व दूध पर आश्रित गोवंश से अलग रखें।
गर्मियों को देखते हुए गौशाला में शेड की संख्या बढ़ाएं। कहा कि 10 मार्च को वह सभी प्रधानों, सचिव और केयर टेकर्स की बैठक लेगे।
डीएम ने निर्देश दिया कि गोशाला में एक महीने की जरूरत का भूसा रखें। गर्मी को देखते हुए अतिरिक्त शेड बनवाएं। हरे चारे की कमी नहीं होनी चाहिए। चारागाहों में नैपियर व मोरिंगा घास लगवाएं। अधकटा नजराना में गोशाला का संचालन किसी दूसरे एनजीओ को देने के लिए कहा। जहां भी एनजीओ गौशाला का संचालन कर रहे हैं, वहां पंचायत सचिव व एनजीओ के संयुक्त खाते को समाप्त करने का आदेश दिया। अब एनजीओ के खाते में धनराशि जाएगी, जिससे केयर टेकर का भुगतान न फंसे। अमर उजाला ब्यूरो