फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी आईटीसी, बिलिंग क्लेम कर रहे गिरोह को एसआईबी टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्य कर (एसजीएसटी) की एसआईबी टीम ने बुधवार को रामगंगानगर कॉलोनी में शिवांस एफएमसीजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर छापा मारा। जांंच में फर्जी आईटीसी और बिलिंग क्लेम करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। कागजों पर फर्म संचालन और चार करोड़ रुपये से ज्यादा की जीएसटी चोरी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 ओपी तिवारी ने बताया कि एसआईबी टीम रामगंगानगर काॅलोनी में पंजीकृत फर्म की जांच करने पहुंची तो मामले का राजफाश हुआ। फर्म संचालकों से मौके पर 2.52 करोड़ रुपये जमा कराए गए। जब्त दस्तावेजों की जांच जारी है। आरोपी शिव गंगा कॉलोनी निवासी फर्म डायरेक्टर युगांस बिसारिया, प्रेमनगर निवासी गौरव अग्रवाल के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

एसआईबी कर रही थी रेकी
फर्म ने 12 जुलाई को दिल्ली से 6.31 करोड़ की सिगरेट की खरीद दिखाई। एक वाहन का ई-वे बिल और इनवॉइस जारी किया, पर खाली गाड़ी दिल्ली से बरेली आई। 13 जुलाई को बरेली से दिल्ली तक 94.82 लाख के पान मसाले का ई-वे बिल, इनवॉइस जनरेट किया। बरेली की टीम ने वाहन बुलंदशहर के बेलन टोल प्लाजा से गुजरने की सूचना नोएडा के सचल दल को दी। 14 जुलाई को वाहन को पकड़ लिया। फिर डीसी एसआईबी की टीम फर्म की जांच के लिए पहुंची। फर्म अस्तित्वहीन मिली। नियमानुसार कर जमा कराया गया। नोएडा में पकड़े ट्रक स्वामी और ट्रांसपोर्टर पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें