श्री श्याम परिवार की ओर से श्री श्याम प्रभु खाटू वालों का श्री श्याम गुणगान महोत्सव एक अप्रैल को मनाया जाएगा। इसे लेकर श्याम जी का दरबार त्रिवटी नाथ मंदिर के श्री राम कथा स्थल पर सजाया जा रहा है। इसमें श्री श्याम प्रभु खाटू वालों की महिमा का गुणगान करने के लिए अहमदाबाद से गुरू नंद किशोर शर्मा (नंदू भय्या) आ रहे हैं।
इस संबंध में मारवाड़ी गंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री श्याम परिवार की ओर से प्रेसवार्ता में जानकारी दी गई। इसमें अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मित्तल (टिल्लू) ने बताया कि इस वर्ष श्री श्याम बाबा की अलौकिक छवि पर नयना विराम शृंगार करने और श्याम बाबा का विशाल दरबार सजाने के लिए दिल्ली के संजय खेमका को बुलाया गया है। जो कोलकाता से विशेष रूप से मंगाए गए फूलों से श्री गणेश जी, श्री श्याम बाब, श्री बाला जी महाराज का शृंगार करेंगे।
मीडिया कोआर्डिनेटर नवीन गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवती प्रसाद शास्त्री रात 8 बजे करेंगे। इसके बाद राहूल जौहरी व कुक्की अरोरा वंदना व भजन प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान राम औतार प्रधान, श्याम बिहारी गोयल, क्षितिज अग्रवाल, समित अग्रवाल, आशु बॉस, नवीन गोयल, शिवम अग्रवाल, नरेंद्र गुलाटी आदि मौजूद रहे।