फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसिटी उपकेंद्र से जुड़े इलाके में शटडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सनसिटी सबस्टेशन पर मरम्मत और अनुरक्षण कार्य के चलते बृहस्पतिवार को कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। बिजली निगम ने मरम्मत कार्य के लिए दोपहर 11 बजे से तीन बजे तक शटडाउन लिया है। इस अवधि में सप्लाई पूरी तरह से बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशाषी अभियंता अनिल गर्ग ने बताया कि सबस्टेशन पर बृहस्पतिवार को मेंटीनेंस कार्य के चलते आपूर्ति चार घंटे के लिए बंद रहेगी। इस दौरान वीरसावरकर नगर, सनसिटी, पीर बहोड़ा समेत अन्य मोहल्लों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया शटडाउन की सूचना के लिए सबस्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मेसेज भेजा गया है। उन्होंने दिक्कत से बचने के लिए उपभोक्ता से पेयजल समेत अन्य इंतजाम पहले ही कर लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें