त्रिवटीनाथ मंदिर
यहां 14 जनवरी से ही सजावट शुरू हो जाएगी। मंदिर को दिल्ली से आए कार्निशन स्टार के फूलों से सजाया जाएगा। परिसर और द्वार पर बंदनवार की विशेष सजावट की तैयारी है। सभी फूलों का ऑर्डर कर दिया गया है। मंदिर समिति से संजीव अवतार ने बताया कि यह दीपावली से भी बड़ा उत्सव है। मंदिर को सजाने में कोई कसर नहीं छो़ड़ेंगे।
श्री हरि मंदिर
मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में सजावट के लिए गुलाब, मोगरे और रजनीगंधा के फूलों का ऑर्डर दिया गया है। मंदिर समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि पूरे मॉडल टाउन को एक घर की तरह सजाया जाएगा। मॉडल टाउन के सभी मंदिरों में एक जैसी सजावट रहेगी। मंदिर के आस-पास के घरों और दुकानों पर भी सजावट की जाएगी। एक लाख रुपये सिर्फ फूलों की सजावट पर खर्च किए जाएंगे। पूरा मंदिर परिसर इत्र की जगह ताजे गुलाब के फूलों से महकेगा।
फूल कारोबारी विक्की ने बताया कि उन्हें शहर के कई बड़े मंदिरों में सजावट की जिम्मेदारी मिली है। बाजार में फूलों की मांग दीपावली से भी ज्यादा है। बरेली में दिल्ली और कोलकाता से फूलों की आपूर्ति की जाती है, लेकिन वहां के काश्तकारों ने सीमित उत्पादन की वजह से इस समय ऑर्डर लेने से मना कर दिया है। अन्य जगहों से भी फूल मंगाए जा रहे हैं। ऑर्डर ज्यादा होने की वजह से फूलों के रेट तय नहीं हो पा रहे हैं।