फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रात 11 बजकर 49 मिनट पर आना था, दिन में 11 बजकर 48 मिनट पर आई श्रमजीवी एक्सप्रेस

Tue, 17 Oct 2023 08:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों ने 12 से 13 घंटे इंतजार कराया। ऐसे में यात्री परेशान हो गए। सोमवार और मंगलवार को 57 यात्रियों ने यात्रा टिकट का रिफंड करा लिया। 
विज्ञापन
श्रमजीवी एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे का सीजन अभी दूर है, लेकिन इससे पहले ही ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को परेशान करने लगी है। सोमवार और मंगलवार को कई ट्रेनों ने यात्रियों को 12-13 घंटे तक इंतजार कराया। राजगीर से दिल्ली के बीच चलने वाली 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस को सोमवार रात 11:49 बजे बरेली आना था, लेकिन यह 12 घंटे देरी से मंगलवार सुबह 11:48 बजे बरेली पहुंची।

विज्ञापन


श्रमजीवी एक्सप्रेस के अलावा कई अन्य ट्रेनों ने भी यात्रियों को परेशान किया। ऐसे में सोमवार और मंगलवार को 57 यात्रियों ने यात्रा टिकट का रिफंड करा लिया। 12369 कुंभ एक्सप्रेस ने 6:30 घंटे, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 3:45 घंटे, 12230 लखनऊ मेल ने 1:30 घंटा, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस 3:20 घंटे, 13019 बाघ एक्सप्रेस 1:10 घंटे इंतजार कराया। सबसे ज्यादा समस्या श्रमजीवी एक्सप्रेस के 12 घंटे की देरी से पहुंचने के कारण हुई। बरेली से दिल्ली जाने के लिए इस ट्रेन में सीट आरक्षित कराने वाले ज्यादातर यात्रियों ने रिफंड ले लिया।

निरस्त करनी पड़ी दून एक्सप्रेस, तब दूर हुई लेटलतीफी
पिछले दिनों ऋषिकेश-हावड़ा के बीच चलने वाली 13009/13010 दून एक्सप्रेस की समयसारिणी पूरी तरह से बेपटरी हो गई थी। यह ट्रेन यात्रियों को 30-35 घंटे तक इंतजार करा रही थी। ऐसे में दून एक्सप्रेस की समयसारिणी में सुधार के लिए रेलवे ने अप-डाउन में इसे एक-एक दिन निरस्त किया। उसके बाद समयसारिणी में सुधार हुआ। हालांकि, यह ट्रेन फिर से यात्रियों को दो से तीन घंटे तक का इंतजार कराने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच ट्रेनों का संचालन निर्धारित मार्ग से शुरू
पिछले दिनों वाराणसी मंडल में यार्ड रिमॉडलिंग के कार्यों के चलते 12557 मुजफ्फरपुर-आंनद विहार एक्सप्रेस, 22558 आंनद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस को बदले हुए रूट से चलाया जा रहा था। मंगलवार से यह ट्रेनों का संचालन निर्धारित मार्ग से शुरू कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें