फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैंट विधानसभा क्षेत्र के चार सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) अभियान में सुपरवाइजर बीएलओ के कार्य का सुपरविजन नहीं कर रहे हैं। इसका असर एसआईआर की प्रगति पर पड़ रहा है। इस मामले में बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम सदर ने चार सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही संतोषजनक जवाब न होने पर प्रकरण से डीएम को जानकारी देने के लिए चेताया है।
विज्ञापन

बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र के लेखपाल/सुपरवाइजर गिरीश गंगवार, निर्दोष शर्मा, विजय कुमार और उस्मान रजा को नोटिस जारी हुआ है। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने कहा है कि चार दिसंबर तक एसआईआर अभियान चलना है। सुपरवाइजर गिरीश गंगवार के क्षेत्र में नौ बीएलओ हैं। इन्हें 11,550 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को फीड करने की जिम्मेदारी है। इसमें केवल 3133 प्रपत्र फीड हुए हैं। निर्दोष शर्मा के क्षेत्र में सात बीएलओ ने 6,711 में से 1,614 प्रपत्र फीड किए हैं। सुपरवाइजर विजय कुमार के क्षेत्र में 12 बीएलओ काम कर रहे हैं। इन लोगों ने 10,769 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों में अभी तक 2653 प्रपत्र फीड किए हैं। लेखपाल उस्मान रजा बरेली कैंट की भाग संख्या 246 से 256 तक बीएलओ कार्य के पर्यवेक्षण के लिए सुपरवाइजर नियुक्त हैं। इनके क्षेत्र में 12 बीएलओ हैं, जिन्हें 12,042 मतदाताओं के गणना प्रपत्र भराकर वापस लेने और उन्हें निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फीड करने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन इन बीएलओ ने अभी तक 3,291 मतदाताओं के ही गणना प्रपत्र फीड किए हैं। एसडीएम ने चारों सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस देकर कहा है कि आपकी तरफ से निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है और न बीएलओ का पर्यवेक्षण किया जा रहा है। चेताया है कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही और शिथिल पर्यवेक्षण के आरोप में कार्रवाई के लिए डीएम को संस्तुति की जाएगी। संवाद
-
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व कोटेदारों से भी मांगा सहयोग
बरेली। एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) के कार्यों के संबंध में बृहस्पतिवार को डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और कोटेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने राजनीति नेताओं से एसआईआर में सहयोग मांगा और कोटेदारों को अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ समन्वय कर मतदाताओं के निवास स्थान को बताने और गणना प्रपत्र प्राप्त करने में सहयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने राजनीति दलों से कहा कि वह बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को सक्रिय करें। जिससे वह बीएलओ से समन्वय रखकर घर-घर संपर्क कर गणना प्रपत्र (इम्युरेशन फाॅर्म) जमा कराने में सहयोग दें। डीएम ने कोटेदारों से कहा कि कोटेदार अपने क्षेत्र में लोगों को जानते-पहचानते हैं और स्थानीय लोगों को राशन बांटते हैं। ऐसे में बीएलओ को मतदाताओं से मिलवाने में कोटेदार की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें