फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्मस्थलों की आड़ में बनी दुकानें, खुद तोड़ रहे दुकानदार

Mon, 13 Apr 2026 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहाड़ापीर में कब्रिस्तान की बाउंड्री के बाहर वक्फ संपत्ति के नाम पर अतिक्रमण कर बनाई गईं दुकानों को दुकानदारों ने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है। दुकानदार निगम की ओर से लगाए गए निशान के अनुसार अतिक्रमण को हटा रहे हैं। धर्मकांटे से पहले एक ओर मस्जिद व दूसरी ओर मंदिर हैं। दोनों धर्मस्थलों की आड़ में दुकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था। सालों से यहां दुकानदार काम कर रहे हैं, लेकिन निगम ने कभी उनकी सुध नहीं ली। अब मुख्यमंत्री ग्रिड का काम के समय नोटिस देकर अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


बीते दिनों मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के दौरान कोहाड़ापीर से लेकर धर्मकांटे व नैनीताल सड़क पर चौड़ीकरण का काम होना है। इसके लिए पहले की 800 से दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था, अंतिम नोटिस के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो कुछ दुकानों को निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया था। वहीं जब निगम के नपाई करने वाली टीम ने जांच की पता चला कि वक्फ संपत्ति के नाम पर करीब 80 दुकान का निर्माण कर लिया गया और सालों से दुकानदार वहां अपना कारोबार कर रहे हैं। अब निगम ने नपाई कराई तो पता चला कि दुकानें अवैध रूप से बनाई गई हैं, जिस पर दुकानदारों नोटिस जारी करके उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। वहीं नैनीताल रोड पर भी दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं और एक सप्ताह का समय दिया गया है।


योजना के दौरान याद आती है निगम को अपनी संपत्तियां

नगर निगम की शहर के तमाम जगह संपत्तियां हैं। सड़क किनारे तमाम जगह अतिक्रमण है, लेकिन नगर निगम को अपनी संपत्तियों का ध्यान तभी आता है जब कोई सरकारी योजना आती है। कोहाड़ापीर पर भी यहीं स्थिति है। निगम में जिस मानचित्र के आधार पर नपाई की है वह कई दशकों पुराना है, तब वहां खुली जगह हुआ करती थी, लेकिन अब पूरी सड़क अतिक्रमण की जद में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें