फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, घर आएगी समृद्धि

Fri, 10 May 2024 07:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य और पूजा-पाठ का फल अक्षय होता है। इस दिन खरीदारी करना भी बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार खरीदारी विशेष फलदायी होती है। 
विज्ञापन
अक्षय तृतीया 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज अक्षय तृतीया है। इसको सबसे शुभ मानते हुए आम तौर पर लोग सोना, चांदी, मकान, भूमि, वाहन आदि खरीदते हैं। इस संबंध में बरेली के ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर धातुओं की खरीदारी का अधिक महत्व है। इस दिन राशि के अनुसार खरीदारी शुभ होती है। इससे परिवार में समृद्धि आती है।
विज्ञापन


मेष : तांबा।
वृष : चांदी।
मिथुन : बर्तन या आभूषण।
कर्क : चांदी।
सिंह : तांबा या सोना।
कन्या : कांसा।
तुला : चांदी।
वृश्चिक : तांबा।
धनु : पीतल या सोना।
मकर : स्टील या लोहा।
कुंभ : स्टील या लोहा।
मीन : पीतल या सोना।
 
विज्ञापन

बाल विवाह रोकने के लिए टीमें अलर्ट
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की आशंका है। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। शहर और देहात के नागरिकों से ऐसे विवाह की सूचना देने की अपील की है। थाना प्रभारियों, थानों में नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम प्रधानों, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर, स्वैच्छिक संगठनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नजर रखने व सूचना देने के लिए कहा गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व डायल 112 पर इसकी सूचना दे सकते हैं।

महिला एवं बाल कल्याण विभाग की उपनिदेशक नीता अहिरवार के मुताबिक दोषी को दो वर्ष की सजा व एक लाख रुपये जुर्माना हो सकता है। बताया कि विवाह के लिए लड़के की उम्र 21 व लड़की की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें