अवैध मार्केट पर पोकलेन मशीन और बुलडोजरों से हुई थी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
पूंजी डूबी, अब हो गए बेरोजगार
जगतपुर के नदीम ने मॉर्केट में दूसरी मंजिल पर सैलून खोल रखा था। उन्होंने बताया कि आरिफ को 30,000 रुपये एडवांस पगड़ी के रूप में दिए थे और आठ हजार रुपये प्रतिमाह किराया दे रहे थे। छह महीने पहले ही दुकान खोली थी। इसकी सजावट पर दो लाख रुपये खर्च किया था। दुकान में चार अन्य लोग भी काम करते थे, लेकिन आरिफ की गलती से सभी बेरोजगार हो गए। गौस मलिक ने बताया कि मॉर्केट गिराए जाने से उनका भी बहुत नुकसान हुआ है। जल्दबाजी में उन्होंने रेडीमेड कपड़े निकाल लिए थे, लेकिन एसी, पंखे और सजावट का सामान छूट गया।
मैरिज लॉन की दो दुकानें भी क्षतिग्रस्त
आरिफ की मॉर्केट के पड़ोस में स्थित मैरिज लॉन की दो दुकानें हैं। उनमें कपड़े का कारोबार है। फहीम रविवार को दोनों दुकानों की छत पर पड़े मलबे को हटवा रहे थे। बताया कि आरिफ की मॉर्केट पर कार्रवाई के दौरान मलबा उनकी दुकानों की छत पर गिरा। इससे दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सामने की दीवार में मोटी दरार आ गई है। इस वजह से उन्होंने रविवार को अपना कारोबार बंद रखा।