फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौबारी मेले में अच्छा कारोबार होने से दुकानदारों के खिले चेहरे, नखासा में 275 घोड़े बिके

Thu, 06 Nov 2025 05:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली का चौबारी मेला ग्रामीणों के लिए खुशियां लेकर आया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को लोगों की भीड़ उमड़ी और जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन
चौबारी मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में चौबारी मेला ग्रामीणों के लिए खुशियां लेकर आया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को लोगों की भीड़ उमड़ी और जमकर खरीदारी हुई। पूरे दिन मेला लोगों की आमद से गुलजार रहा। इस बार मेले में अच्छा कारोबार हुआ। इस बार चौबारी गांव में लगने वाला मेला का 100वां साल था। शताब्दी वर्ष होने की वजह से कमेटी व जिला प्रशासन की ओर से भरपूर तैयारियां की गई थी। 
विज्ञापन


मेला कमेटी के प्रदीप पांडे ने बताया कि इस बार मेले में करीब पांच सौ से अधिक दुकानदार आए थे। जिसमें खाने-पीने से लेकर झूला, सजावटी सामान, सिल बट्टा, नखासा, कपड़े, खिलौने आदि शामिल रहा। मेले में तीन दिन पहले से ही लोग आना शुरू हो गया था, तीन दिन तक लोग यहां टैंट लगाकर रहे। वहां पर खरीदारी की।

नखासा में हुआ सबसे अधिक कारोबार
चौबारी मेले में लगे नखासा में तीन दिन में 275 घोड़े बिके। ठेकेदार योगेश सिंह ने बताया कि इस बार मेले में अधिक घोड़े बिके। पंजाब, राजस्थान से आए घोड़े ग्राहकों को खूब पसंद आए। इस बार नखासा में करीब 1.10 करोड़ का कारोबार हुआ है। जिससे बरेली आए कारोबारियों के चेहरे खिले हुए है। वहीं मेले में घोड़ों की रेस भी कराई गई। जिसमें चौबारी के महादेव का घोड़े ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


पंजाब से आए हारुन ने बताया कि इस बार उनके पांच घोड़े बिके जिससे सबसे महंगा 55,000 का बिका। राजस्थान से आए हरी ने बताया कि उनका 10 घोड़े लेकर आए थे जिसमें से छह घोड़े बिक गए, एक अन्य घोड़े की बात चल रही है। बताया कि कई साल से चौबारी के नखासे में आ रहे है। हर बार अच्छा काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें