फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दुकानदार की हत्या: घर के बाहर चारपाई पर मिली लहूलुहान लाश, परिवार में मची चीख-पुकार; लोग स्तब्ध

Thu, 14 Sep 2023 12:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बिथरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में 60 वर्षीय जहूर अहमद की सिर पर धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी परचून की दुकान के बाहर सो रहे थे। सुबह घटना की जानकारी हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में धर्मपुर गांव निवासी बुजुर्ग दुकानदार की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह उनका लहूलुहान शव घर के बाहर चारपाई पर मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दुकानदार की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक धर्मपुर गांव निवासी 60 वर्षीय जहूर अहमद परचून की दुकान चलाते थे। बुधवार रात वह दुकान के बाहर चबूतरे पर चारपाई डालकर सो रहे थे। परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। रात में किसी समय सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गई। सुबह उनका बेटा अमजद नमाज के लिए उन्हें जगाने आया। 

ये भी पढ़ें- बच्ची ड्रेसिंग टेबल में बंद: ढूंढते-ढूंढते घरवाले हो गए परेशान, पहुंचे पुलिस के पास; फिर इस हाल में मिली
विज्ञापन

 

परिवार ने किसी रंजिश से किया इनकार 

चारपाई पर जहूर का लहूलुहान शव देखकर बेटा सन्न रह गया। जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी और सीओ तृतीय भी पहुंचे। मृतक के परिजनों से जानकारी की। मृतक के बेटे ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, पता नहीं किसने हत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहूर अहमद की हत्या से गांव के लोग स्तब्ध हैं। वहीं, उनके घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मन में यही सवाल था कि आखिर किसने जहूर की हत्या की है और क्यों ? हैरत की बात यह है कि रात में किसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें