फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आठ साल की मासूम बच्ची से की छेड़खानी, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 05:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के थाना किला क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी मोबाइल दुकानदार है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना किला क्षेत्र में एक मोबाइल दुकानदार ने आठ वर्षीय बच्ची से छेड़खानी की। बच्ची ने वहां से भागकर खुद को बचाया और ताई को घटना के बारे में बताया। मामला चूंकि दो समुदाय से जुड़ा था तो एक संगठन के लोगों ने किला थाने जाकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना किला की एक बस्ती में मिश्रित आबादी है। सोमवार रात नौ बजे कबाड़े का काम करने वाला शख्स अपनी आठ साल की बच्ची को लेकर थाने आया। परिवार के और भी लोग साथ थे। उसने बताया कि उसकी पत्नी का निधन हो गया है। उसकी आठ साल की बेटी व दो अन्य बच्चों की देखभाल उसकी भाभी करती हैं। 

ताई के साथ गई थी बच्ची 
शख्स ने बताया कि उनकी आठ वर्षीय पुत्री अपनी ताई के साथ दुकान पर उनका मोबाइल सही कराने गई थी। गुलफाम नाम के दुकानदार की दुकान पर बेटी को छोड़कर ताई रुपये लेने घर चली आई थीं। गुलफाम मोबाइल सही करने के बहाने बच्ची को बहाने से दुकान के अंदर ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वहां बच्ची के कपड़े उतारने लगा। अश्लीलता की कोशिश पर बच्ची ने शोर मचा दिया और भागकर घर आ गई। उसने ताई और पिता को घटना के बारे में बताया। हिंदू महासंघ के बरेली महानगर अध्यक्ष पंकज पाठक भी  कार्यकर्ताओं से थाने आ गए और कार्रवाई की मांग की। 

थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने ही बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें