फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निशानेबाजों ने मोहाली में जीते नौ पदक

Tue, 04 Apr 2023 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंजाब के मोहाली में 31 मार्च से दो अप्रैल तक शूटर्स सुपर कप का आयोजन किया गया। इसमें शहर के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर नौ पदक जीते। प्रतियोगिता में देशभर से करीब एक हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

राइजिंग स्टार शूटिंग अकादमी के कोच देवव्रत ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर-12 बालक वर्ग में अधिकांश सिंह ने 400 में से 369 अंक के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 10 मीटर एयर पिस्टल चैंपियन ऑफ चैंपियन में चौथे स्थान पर समाप्त किया। इसी वर्ग में जोहेब खान 400 में से 361 का स्कोर कर रजत पदक जीता। इस वर्ग की टीम स्पर्धा में अधिकांश, जोहेब और शौर्य की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में गीतांजलि सिंह ने रजत पदक जीता। अंडर-10 बालिका वर्ग में मानसी सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। 25 मीटर आईएमएसएफ और 50 मीटर फ्री पिस्टल महिला वर्ग में नेहा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि वर्ल्ड कप गोल्ड मेडलिस्ट अंजुम मोदगिल और आयोजक इंटरनेशनल शूटर अंकुश भारद्वाज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे, डीआरएम रेखा यादव, उत्तर मध्य रेलवे अधिकारी संत जैन, शूटिंग कोच अमित यादव, शूटर गौरव, ओम ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें