फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भोजीपुरा तक दिखे, फिर ओझल हो गए गोल्डी बरार गैंग के शूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले गोल्डी बरार गैंग के शूटर जिले में ही छिपे हो सकते हैं। टोल प्लाजा पर लगे कैमरों से मिले इनपुट के बाद नैनीताल रोड के सीमावर्ती इलाके में सघन चेकिंग शुरू की गई है। छह टीमें इलाके में दबिश दे रही हैं। सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसएसपी इस कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। हर छोटी-बड़ी जानकारी शासन से साझा की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के सिटी स्टेशन रोड स्थित दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक सवार हमलावर फरार हो गए थे। बाद में चर्चित बदमाश गोल्डी बरार के गिरोह से जुड़े लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। हाईप्रोफाइल मामले में शासन स्तर से हर कार्रवाई का अपडेट लिया जा रहा है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रास्तों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखकर शुक्रवार को ही तस्दीक हो गई थी कि हमलावर दिल्ली रोड से आए थे और फायरिंग के बाद नैनीताल रोड की ओर भागे थे।
एसएसपी ने बताया कि बिना नंबर की अपाचे बाइक के भोजीपुरा टोल प्लाजा से निकलने की पुष्टि हुई है। हालांकि इससे आगे रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) की सीमा स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के कैमरों ने इस तरह की बाइक के गुजरने की तस्दीक नहीं की है। ऐसे में आरोपी या तो भोजीपुरा व बहेड़ी सीमा के किसी गांव में छिपे हो सकते हैं या फिर कच्चे रास्तों से उत्तराखंड की ओर भाग गए होंगे। रास्ते की फुटेज देखने पर बाइक पर पीछे बैठे आरोपी का चेहरा भी काफी हद तक साफ नजर आया है। उसका स्केच बनाकर पहचान कराने की कोशिश की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें