फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिचार्ज की दुकान से नंबर पाकर परेशान कर रहा था शोहदा, मिलने के बहाने बुलाकर सिखाया सबक

Sat, 14 Mar 2020 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो बरेली ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

रिचार्ज की दुकान से एक महिला का नंबर पाकर इलाके का ही एक शोहदा फोन करके परेशान करने लगा। विरोध करने पर अलग-अलग नंबरों से कॉल करके आपत्तिजनक बातें करता था। पुलिस की मदद पाने के लिए थाने के चक्कर लगाने के बजाय पीड़ित परिवार ने खुद ही शोहदे को सबक सिखाने की योजना बनाई और मिलने के बहाने उसे बुला लिया। परिवार के लोगों ने शोहदे को पकड़कर जमकर पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर सौंपी है।

विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह मुंबई में जॉब करते हैं। उनकी पत्नी यहां परिवार के साथ रहती हैं। होली से एक-दो दिन पहले एक अनजान युवक ने पत्नी के फोन पर कॉल की और आपत्तिजनक बातें करने लगा। विरोध करने पर वह अलग-अलग नंबरों से फोन कर अश्लील बातें करने लगा। व्हाट्सएप पर भी आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा। परेशान होकर पत्नी ने उन्हें जानकारी दी।

इस पर पुलिस से शिकायत कर थाने के चक्कर लगाने की बजाए महिला के परिवार ने शोहदे को सबक सिखाने की योजना बनाई। व्यक्ति के मुताबिक, शुक्रवार को फोन आने पर पत्नी से उसे बहाने से सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया। शोहदा वहां पहुंचा तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में शोहदे ने बताया कि मोहल्ले की ही एक रिचार्ज की दुकान से उसे महिला का नंबर मिला था। वह एक निजी कॉलेज में पढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें