नगर आयुक्त के आदेश पर शुक्रवार को बरेली कॉलेज का एसबीआई बैंक का खाता सीज कर दिया गया। बरेली कॉलेज पर 14 करोड़ रुपये का हाउस टैक्स बकाया है। इसे लेकर नोटिस भी एक महीने पहले ही जारी किया जा चुका है, लेकिन कॉलेज की ओर से कोई जवाब न मिलने पर खाता सीज करने की कार्रवाई की गई।
बरेली कॉलेज पर वाटर और हाउस टैक्स का करीब 14 करोड़ रुपया बकाया है। इसे लेकर फरवरी माह में नगर निगम की टीम ने कॉलेज पहुंचकर प्रबंधन को डिमांड पत्र दिया था। इस पर उन्हाेंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्हें नोटिस भी दिया गया। कॉलेज प्रशासन ने इसका भी कोई जवाब नहीं दिया। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि इसके बाद बैंक को खाता सीज करने के लिए लिखा गया।