फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी हत्याकांडः सैनिक पति ने स्वीकार की हत्या रामगंगा पुल से फेंककर मारा था

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ससुर के बाद पति भी गिरफ्तार, शव नहीं हो सका बरामद

बरेली। भमोरा की विवाहिता शिवानी की उसके पति और ससुराल वालों ने रामगंगा पुल से फेंककर हत्या की थी। पुलिस ने सेना के सहयोग से आरोपी पति को उसके तैनाती स्थल से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बदायूं में दातागंज थाने के सादुल्लागंज निवासी हरीश कुमार सिंह ने अपनी बेटी शिवानी की शादी भमोरा के कुंडरिया गांव निवासी अजीत उर्फ रणधीर सिंह से की थी। अजीत सेना में जवान था। 13 मार्च 2020 को हरीश ने बेटी के पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ भमोरा थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी। आरोप था कि इन लोगों ने उनकी बेटी की हत्या करके शव छुपा दिया है। पुलिस ने छह जनवरी को शिवानी के ससुर को जेल भेजा था। अब अजीत को उसके तैनाती स्थल से गिरफ्तार किया गया है, गुरुवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आरोपी पति ने स्वीकार किया कि वह पत्नी को दस मार्च की रात घर से ले गया था और रामगंगा पुल से धक्का दे दिया। एसएसपी ने बताया कि शिवानी का शव काफी कोशिश के बाद भी नहीं मिल सका है। शव को नष्ट करने की धारा भी बढ़ाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें