फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव योग से संतानों पर बरसेगी कृपा

Wed, 11 Oct 2017 01:17 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाने वाला पर्व अहोई अष्टमी 12 अक्तूबर को है। पुत्र की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला यह व्रत शिव योग में पड़ रहा है, जो संतानों के लिए कल्याणकारी और शुभ रहेगा। 
विज्ञापन

अष्टमी तिथि गुरुवार को सुबह 6.55 बजे से लगेगी जो अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त तक रहेगी। इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखेंगी। चंद्र को अर्घ्य देकर और तारों के दर्शन कर व्रत खोलेंगी। आचार्य मुकेश मिश्र बताते हैं कि 27 योगों में से एक मुख्य योग शिव योग पूरे दिन और रात रहेगा। पुनर्वसु नक्षत्र और गुरुवार का दिन पड़ना शुभ संकेत है। आचार्य बताते हैं कि इस दिन अहोई माता यानी पार्वती जी का पूजन किया जाता है। इस बार शिव योग होने की वजह से संतानों को मां पार्वती के साथ शिव का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनके कष्ट दूर होंगे। 

पूजन और व्रत का तरीका
पुत्रवती महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर शाम के बाद तारे निकलने पर अहोई माता का छपा कलेंडर या चित्र बनाकर कहानी कहें या श्रवण करें। एक पटले पर जल का लोटा, गिलास में गेहूं, रोली और चावल रखें। जल के लोटे पर स्वास्तिक बनाएं, सात टिक्की रोली बनाएं। सात दाने गेहूं के लेकर कहानी सुने और पूजा करें। पुत्रों के लिए दीर्घायु, यश, विद्या, उन्नति, सद्बुद्धि का वरदान मांगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें