फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 1.08 करोड़ की लागत से होगा शिव मंदिर का सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने भूमि पूजन कर किया शुभारंभ
विज्ञापन



नवाबगंज। कस्बे से सटे गांव ईंधजागीर के प्राचीन शिव मंदिर का 1.08 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण होगा। सोमवार को विधायक डॉ. एमपी आर्य और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार ने ग्राम प्रधान प्रेमशंकर गंगवार के साथ भूमि-पूजन कर शुभारंभ किया है।
विज्ञापन


तहसील के ग्राम ईधजागीर का प्राचीन शिव मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सावन के माह में इस मंदिर पर खासी भीड़ रहती है। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने क्षेत्र के इस मंदिर के सुंदरीकरण के लिए प्रदेश सरकार से धन उपलब्ध कराने की मांग की थी। इस पर पर्यटन विभाग ने मंदिर के सुंदरीकरण के लिए बजट मंजूर किए। भूमि पूजन महंत प्रचारगिरि महाराज ने कराया। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुरेश गंगवार, उमाचरन गंगवार, सुखलाल, तेजराम, अनिल गंगवार, कुंवरसेन गंगवार, महेंद्र गंगवार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें