फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विसर्जन यात्रा रोकने पर घेरा शेरगढ़ थाना

Fri, 29 Sep 2023 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। भोजीपुरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा रोकने से नाराज भक्तों ने बृहस्पतिवार रात थाना घेर लिया। आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ घंटों तक नारेबाजी करते रहे। एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय व सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ जाकर गणेश प्रतिमा विसर्जित कराई तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू हुई विसर्जन शोभायात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, डीजे और 200 भक्त शामिल थे। भोजीपुरा के गांव भैरपुरा (अटामांडा) के पास पुलिस ने यातायात व्यवस्था प्रभावित होने का हवाला देकर विसर्जन यात्रा रोक ली। इससे नाराज भक्त गणेश प्रतिमा के साथ शेरगढ़ थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर एसडीएम एवं सीओ बहेड़ी ने कमान संभाली। चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, महेश चंद्र पाठक, दिनेश शर्मा ने भी आक्रोशित भीड़ को समझाया। इस दौरान घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा। आखिरकार एसडीएम और सीओ के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें