फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शी-लाउंज... महिलाओं की सहूलियत पर पड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 12.50 लाख रुपये की लागत से सेटेलाइट बस अड्डा और कुतुबखाना में बनाए गए शी-लाउंज अनदेखी का शिकार हो गए। सेटेलाइट फ्लाईओवर के नीचे बने शी-लाउंज पर ताला पड़ा है। एक साल में ही यह कबाड़ में तब्दील होने लगा है। वहीं, कुतुबखाना में भी इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के मुताबिक निर्माण के बाद दोनों शी-लाउंज के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम की है, पर अफसरों को अपनी जिम्मेदारी का पता ही नहीं हैं। सेटेलाइट पर बने शी-लाउंज की पानी की टंकी जमीन पर पड़ी है। बोर्ड और बिजली मीटर तक टूटकर नीचे गिर गए हैं। उसके सामने कूड़ा डाला जा रहा है। कुतुबखाना में शी-लाउंज की साफ-सफाई होती मिली, लेकिन यहां भी इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। संचालक ने दावा किया कि यहां महिलाएं आती हैं। हालांकि, रोज कितनी महिलाएं आती हैं? इसका कोई रिकॉर्ड मौके पर नहीं मिला। सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी उपयोग में नहीं है। इन शी-लाउंज के संचालन के लिए जिम्मेदार अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव इस बारे में कोई जवाब नहीं दे सके।

इसलिए कराया गया निर्माण

महिलाओं की सुरक्षा और निजता को देखते हुए शी-लाउंज का निर्माण कराया गया है। इससे महिलाओं को सुरक्षित, आरामदायक और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की योजना है। यहां फर्नीचर, स्वच्छ वाशरूम, पानी, एसी, मोबाइल चार्जिंग, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, फीडिंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। निर्माण के बाद इनको नगर निगम को हैंडओवर कर दिया है।
विज्ञापन






शी-लाउंज पर ताला क्यों लटका है? इसको दिखवाएंगे। जल्द ताला खुलवाया जाएगा। साथ ही, जिम्मेदारों से जवाब तलब भी किया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें