फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेना के सम्मान में शौर्य वन, एकता, अटल और त्रिवेणी वन होंगे विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पौधरोपण अभियान के दौरान इस बार जिले की सभी 1188 ग्राम पंचायतों में ग्राम वन विकसित किए जाएंगे। इसके लिए ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, राजस्व और पंचायती राज विभाग की जमीनों को चिह्नित किया गया है। पौधरोपण अभियान के दौरान सेना के सम्मान में शौर्य वन के अलावा एकता, अटल, गोपाल और त्रिवेणी वन भी विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जुलाई में पौधरोपण अभियान के दौरान जिले में वन विभाग 6.36 लाख और अन्य 26 सरकारी विभागों को 36.36 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों के आगे सहजन के दो-दो पौधे लगाने की भी तैयारी है। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि गोपालन के लिए बढ़ावा देने के लिए गोपाल वन, समरसता को बढ़ावा देने के लिए त्रिवेणी वन, ऑक्सीजन का उत्सर्जन बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन वन विकसित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी विभागों की जिम्मेदारी भी तय की गई है कि ताकि पौधे जीवित रहें और वृक्ष बनें। संवाद



वन विभाग की नर्सरियों में 60.20 लाख पौध उपलब्ध
- वन विभाग की नर्सरियों में पिछले साल के 19.02 लाख पौध उपलब्ध हैं। इस साल 41.18 लाख नई पौध तैयार कराई गई है। पौधों की निगरानी के लिए जिओ टैगिंग भी कराई जाएगी। पौधरोपण करने वाले सभी विभागों की इस बार जिम्मेदारी भी तय की जाएगी कि वह पौधरोपण के बाद उनकी देखभाल भी करें, ताकि यह पौधे पेड़ बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें