फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन नाम न कराने पर शौहर ने बीबी को फोन पर दे दिया तीन तलाक

विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करती पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दी तहरीर

हाफिजगंज। ससुर के जमीन नाम न कराने पर एक युवक ने बीवी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। वह ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने घर में नहीं घुसने दिया और धक्का देकर भगा दिया। पीड़ित महिला ने पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ हाफिजगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर नवदिया निवासी खैरुनिशा के मुताबिक उसके एक साल पहले बिथरी चैनपुर के एक युवक सेे प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही शौहर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। वह खैरुनिशा के पिता की जमीन अपने नाम कराने के लिए अक्सर उससे मारपीट करता था। कुछ दिनों से वह मायके में रह रही है। आरोप है कि दो दिन पहले शौहर ने फोन पर उससे पिता की जमीन नाम कराने को कहा। मना करने पर तीन तलाक दे दिया। शुक्रवार को वह ससुराल पहुंची तो ससुरालवालों ने धक्का देकर भगा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें