Sharmin Qureshi of Azamnagar made Mr. Bareilly
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ ट्राई सेप, बाई सेप्स, काफ और थाई दिखाकर आजमनगर के शारिब कुरैशी ने जजों को अपना दीवाना बना लिया। 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग के शारिब को मिस्टर बरेली चुना गया। इसके साथ बेस्ट मस्कुलर का खिताब मुज्जमिल को मिला और बेस्ट पोजर शोएब चुने गए। 0 से लेकर 80 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में 65 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार शामिल हुए। सीओ विजिलेंस जगदीश पाटनी और इंवर्टिस के कुलाधिपति उमेश गौतम ने विजेताआें को पुरस्कार दिया।
यूपी बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित मिस्टर बरेली 2017 में बरेली के युवाओं ने भाग लिया। टेनिन और बाम की महक पूरे संजय कम्युनिटी हॉल में घुली हुई थी। जज प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव विनोद शर्मा, मुरादाबाद के महासचिव माजिद खान और अध्यक्ष वसीम बने। इन्होंने रात 11 बजे तक एक से बढ़कर बॉडी बिल्डर को प्रदर्शन करते देखा। जजाें के लिए निर्णय करना मुश्किल रहा। मिस्टर बरेली के चुनाव में भी लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। खचाखच भरे हॉल की भीड़ मंच तक पहुंच गई। आरोप लगाया गया कि मिस्टर बरेली का विजेता बरेली से नहीं है। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियाें ने उसकी आईडी प्राप्त की और आपत्ति दर्ज कराने वालाें को संतुष्ट किया। मुशाहिद, विजय और अफराज ने स्पेशल परफारमेंस दी। कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इसमें जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, उपाध्यक्ष वसीम हुसैन, सचिव अकरम बेग, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, अब्दुल अलीम, राशिद कुरैशी, वसीम अहमद, नसीम गुड्ड वेद प्रकाश, शानू व अन्य का सहयोग रहा।
यह रहा परिणाम
भार वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
0- 50 शेरू रेहान साजिद
50- 55 ताबिश मुन्ना रोहित गुप्ता
55- 60 अफसर शोएब तपन
60- 65 शोएब मुज्जमिल राहुल
65- 70 राहुल गुप्ता वरुण मो. राशिद
70- 75 कामरान अश्विनी शाहिद
75- 80 शारिब शेरू सिंह मुजाहिद