शिव और शनि दोनों की कृपा पाने का उपाय
शिव और शनि दोनों का आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना करें और भगवान शिव को उनका अस्त्र त्रिशूल चढ़ाएं। इसके साथ ही शिवलिंग पर उड़द की दाल, काले तिल और सरसों का तेल भी अर्पित करें। ऐसा करने से शनि से संबंधित कष्ट दूर होंगे और महादेव के साथ शनि की कृपा भी प्राप्त होगी।
शनि दोष से मुक्ति के लिए पीपल को अर्पित करें जल
महाशिवरात्रि के दिन शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के लिए पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद घी के दीपक जलाएं। परिक्रमा करें। पीपल की पूजा के बाद हनुमानजी के भी दर्शन करें। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
पूजा का मुहूर्त
- फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि शुरू - 17 फरवरी 2023, रात 11.36 बजे
- फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त - 18 फरवरी 2023, रात 08.02 बजे
- शनि प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त - 18 फरवरी 2023, शाम 06.21 से रात 08.02 बजे
- महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि की शुरू - 18 फरवरी 2023 को रात 08:02 बजे
- महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि समाप्त - 19 फरवरी 2023 को शाम 04:18 बजे