सुन्नी मस्जिद
कई सुन्नी मस्जिद की ओर से रविवार को भी ईद की नमाज का वक्त घोषित किया गया। इसमें खानकाह नियाजिया में सुबह 9:30 बजे। गढ़ी मस्जिद रफियाबाद के मुतवल्ली फैजान नूर खान ने बताया कि उनके यहां ईदुलफितर की नमाज दो अलग अलग जमातों में होगी। इसमें पहली जमात सुबह 8:00 बजे और दूसरी जमात सुबह 8:30 बजे होगी।
देवबंद मस्जिद
देवबंद मसलक की प्रमुख मस्जिदों में बांसमंडी की अरबिया काशीफुल उलूम मस्जिद में सुबह 8 बजे, सरायखाम की जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे और हसन मस्जिद में सुबह 9 बजे से ईद की नमाज होगी। यह जानकारी मौलाना अरशद मजाहिरी ने दी है।
170 ईदगाह और 1,359 मस्जिदों में अदा की जाएगी ईद की नमाज
ईद उल फितर की नमाज जिले के 170 ईदगाह और 1,359 मस्जिदों में अदा की जाएगी। सौहार्द और शांतिपूर्ण नमाज के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के थाना कोतवाली में 69, बारादरी में 58 और प्रेमनगर में 39 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। यहां कोई ईदगाह नहीं है।
जिले में सबसे ज्यादा आंवला में 123 व इज्जतनगर में 115 मस्जिदों में नमाज होगी। यहां छह और सात ईदगाह भी हैं। किला क्षेत्र में एक ईदगाह और 86 मस्जिदों में नमाज होगी। कैंट थाना क्षेत्र में चार ईदगाह व 35 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। सीबीगंल में 10 ईदगाह, 65 मस्जिद और सुभाषनगर में एक दरगाह 13 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। बहेड़ी में 14 ईदगाह 42 मस्जिदों में नमाज होगी। देवरनियां, शीशगढ़, शेरगढ़, भोजीपुरा में क्रमशा 10, 13, 11, 16 ईदगाह और 23, 12, 22, 24 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। बिथरी चैनपुर के पांच ईरगाह व 39 मस्जिदों में नमाज होगी।
फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज, हाफिजगंज, क्योलड़िया, अलीगंज, भमोरा, बिशारतगंज, मीरगंज, सिरौली, शाही, फरीदपुर, भुजा और फतेहगंज पश्चिमी के ईदगाह और मस्जिदों में भी नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
धार्मिक स्थलों की निगरानी बढ़ाई, ड्रोन कैमरों से निगरानी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार से ही जिले भर में धार्मिक स्थलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा ईद के दिन सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों की निगरानी सीसी कैमरों से की जाएगी। शहर में थानों के अलावा पुलिस लाइन से तीन अतिरिक्त ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
यह होंगे सुरक्षा बंदोबस्त
- दो कंपनी और एक प्लाटून पीएसी
- 25 क्यूआरटी रहेंगी सक्रिय
- प्रत्येक थाने पर एक ड्रोन कैमरा
- 95 पीआरवी वाहनों का डिप्लॉयमेंट
- 70 निरीक्षक
- 380 उपनिरीक्षक
- 1700 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल
- 200 महिला आरक्षी व 800 ग्राम प्रहरी
- प्रत्येक थाने पर सादे कपड़ों में एक टीम