फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: वाहन नहीं मिला तो साइकिल से गर्भवती पत्नी को ले जा रहा था अस्पताल, सड़क किनारे हुआ प्रसव

Sat, 11 Apr 2020 03:30 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
महिला ने बच्ची को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण वाहन नहीं मिल पाने पर शाहजहांपुर की एक गर्भवती महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। मदनापुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी महिला पति के साथ अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन कोई वाहन नहीं मिला। कुछ देर में उसकी प्रसव पीड़ा तेज हो गई और उसने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। 

विज्ञापन


गनीमत रही कि किसी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर आई पुलिस ने महिला व बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों की हालत ठीक बताई गई है। 

एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने बताया कि रघुनाथपुर निवासी रामदास की पत्नी मीरा को प्रसव पीड़ा हो रही थी। लाकडॉउन के चलते कोई वाहन ना मिलने पर रामदास पत्नी को साइकिल पर बैठा कर ही अस्पताल ले जाने लगे। अस्पताल गांव से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर है। 
विज्ञापन


रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज हो जाने के चलते महिला ने सिकंदरपुर चौराहे के पास सड़क किनारे घास पर एक बेटी को जन्म दिया। यह देख रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर पीआरवी 1358 मौके पर आ गई। 
विज्ञापन


पीआरवी में तैनात महिला कांस्टेबल मिंटू तोमर ने महिला और उसके बच्ची को सीएचसी मदनापुर में भर्ती कराया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि दोनों की हालत ठीक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें