फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होटल आई शाहजहांपुर की छात्रा और उसके दूसरे समुदाय के दोस्त को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर जिले के निगोही इलाके की निवासी बीएससी की छात्रा के साथ शहर के एक होटल में मारपीट की गई। होटल प्रबंधन ने उसके साथ आए दूसरे समुदाय के युवक को भी पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा की ओर से भी डायल 112 को कॉल कर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


छात्रा ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे को बताया कि शनिवार को वह किसी काम से बरेली आई थी। उसके साथ उसके ही कस्बे का निवासी पारिवारिक मित्र भी था। उसने बताया कि रात 11 बजे यहां ईसाइयों की पुलिया के पास होटल में पहुंचे। यहां उनके दोस्त के दूसरे समुदाय से होने की जानकारी पर होटल स्टाफ ने उन दोनों की पिटाई कर दी। उनके दोस्त को बुरी तरह गिराकर पीटा और बारादरी थाने ले गए। छात्रा के भाई ने 112 पर कॉल कर दी। रविवार को छात्रा की मां थाने आईं और उसे साथ ले गईं। इससे पहले छात्रा ने होटल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। युवक का भी मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें