नहीं हो सकी एआरटीओ रोड सेफ्टी की तैनाती
प्रदेश के सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाओं वाले मंडल और जिलों में एआरटीओ (रोड सेफ्टी), एमबीआई (मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर) व एएमवीआई (असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर) की तैनाती प्रस्तावित है। 2025 में प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 45 ऐसे जिलों का चयन किया था जहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं और लोगों की जान जाती है, मार्च 2025 तक नए पदों पर तैनाती का दावा किया गया था, लेकिन अब तक बरेली मंडल के किसी भी जिले में इन पदों पर तैनाती नहीं हो सकी है।
बरेली में दुर्घटना संभावित स्थान
- देवरनिया रोड से मीरगंज तक।
- तिलक इंटर कॉलेज से बहेड़ी तक।
- फतेहगंज पूर्वी से बरेली तक।
- मोहनपुर से मौसमी रिसॉर्ट रिठौरा रोड तक।
- रिझौला से श्रीराम फार्म बरेली तक
बरेली के आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने बताया कि जनवरी से अगस्त 2026 तक हुई सड़क दुर्घटनाओं के तुलनात्मक आंकड़ों में शाहजहांपुर की स्थिति ने निराश किया है। बरेली और पीलीभीत की स्थिति में कुछ सुधार है। सड़क हादसे कम करने के लिए चारों जिलों में नए सिरे से कार्ययोजना पर प्रभावी ढंग से काम किया जाएगा।