फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: लावारिस पशुओं से परेशान था किसान, जोत डाली गेहूं की दस बीघा फसल

Thu, 04 Mar 2021 03:09 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
परेशान किसान ने जोत डाली फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र के नौगवां गोविंदपुर गांव के रहने वाले किसान दुर्गेश यादव ने लावारिस पशुओं से परेशान होकर अपनी 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दी। किसान ने बताया कि पहले से ही किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, दूसरी ओर लावारिस पशुओं से भी परेशान हैं जो फसल चर जाते हैं। 
विज्ञापन


नौगवां गोविंदपुर के किसान दुर्गेश यादव का 10 बीघा खेत जैतीपुर के खेड़ा बझेड़ा मार्ग पर स्थित है। पशुओं से रखवाली के लिए चारों तरफ कंटीले तार लगाए। इसके बावजूद लावारिस पशुओं ने खेत में घुसकर दुर्गेश के गेहूं की फसल को चर लिया।  लावारिस पशुओं द्वारा खेत चरने से नाराज किसान ने फसल को ही ट्रैक्टर से जोत दिया। 

संदीप यादव ने बताया कि रात-रातभर पहरेदारी करने के बावजूद पशु फसल चर जाते हैं। कोई और उपाय न देखकर फसल जोतनी पड़ी। बंडिया खुर्द के रहने वाले मुन्नालाल ने बताया कि क्षेत्र में गायों की बहुत समस्या है। किसान रात-रातभर जागकर अपनी फसल की रखवाली करता है। 
विज्ञापन


इसके बावजूद लावारिस पशु फसलें खराब कर रहे हैं। बझेड़ा भगवानपुर गांव के रूपराम ने बताया कि गांव में नखासा है। लोग यहीं आकर अपनी गाय छोड़ जाते हैं जिससे क्षेत्र में गायों की संख्या बहुत हो गई है। किसान बहुत परेशान हैं। इस समस्या पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। खेड़ा बझेड़ा के जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हर बुधवार को नखासा लगता है। 

क्षेत्र के लोग अपनी गाय लेकर आते हैं और खेत में छोड़ कर चले जाते हैं। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें फसल नष्ट करने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कल खुदागंज में एक ऐसा ही मामला आया था जिसकी जांच में उसका गेहूं खराब होना पाया गया जिस कारण उसने फसल नष्ट कर दी थी। कुछ ऐसा ही मामला यहां भी लगता है। लेखपाल को भेज रहे हैं। जांच करा कर मामले की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें