फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में शाही के ग्रामीण की माैत

विज्ञापन
बांकेलाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
मीरगंज। कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना शाही के गांव औरंगाबाद निवासी 52 वर्षीय जगदीश सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात जगदीश सिंह ड्यूटी कर बाइक से रुद्रपुर जा रहे थे। नैनीताल हाईवे पर ईसानगर चौकी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया, फिर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बृहस्पतिवार की रात करीब 2:30 बजे उनकी माैत हो गई। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। बृहस्पतिवार को उनका शव औरंगाबाद लाया गया और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह बिलासपुर रामपुर में चड्ढा पेपर मिल में ड्यूटी करते थे। उनके परिवार में पत्नी रेखा देवी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद

ऑटो में टक्कर लगने से ग्रामीण की मौत

शीशगढ़। थाना भोजीपुरा के आटा मांडा में कार से टक्कर लगने पर थाना क्षेत्र के ग्राम बल्ली निवासी एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद चालक कार छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

बल्ली निवासी ग्रामीण बांकेलाल अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। टैंपू द्वारा वापस आते समय तेज गति से आ रही कार ने टैंपू में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से 60 वर्षीय बांके लाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतक बांकेलाल के परिवार में चार पुत्रियां व एक पुत्र है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें