बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। उसका आरोप है कि कार सवार दबंगों ने उसे पीटा। कार पर जिला पंचायत सदस्य लिखा हुआ था।
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य लिखी कार में से उतरे कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। युवक ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इटौआ सुखदेवपुर निवासी गौरव सागर ने बताया कि वह रोडवेज स्टेशन के पास बाजार से बिजली का सामान लेकर आ रहे थे। नेकपुर गन्ना मिल पर पीछे से हूटर बजाते हुए एक कार आई और सामने आकर रुक गई।
विज्ञापन
कार से एक युवक, उसका ड्राइवर उतरा। बिना वजह उनकी पिटाई करने लगे। पिटाई में गौरव की जेब से 15 हजार रुपये गिर गए और उनका मोबाइल भी टूट गया। कार पर जिला पंचायत सदस्य लिखा हुआ था। सुभाषनगर थाने में गौरव की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।