हाफिजगंज। युवती को प्रेम जाल में फंसा कर युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और निकाह करने के बहाने से घर बुलाया और परिजनों के साथ बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया।
युवती ने युवक व उसके परिजनों पर निर्वस्त्र कर मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवती ने बताया कि कस्बे के ही एक युवक से दो वर्ष से उसका प्रेम प्रसंग था। तभी युवक ने उससे शादी करने की बात कही और डेढ़ वर्ष तक शारीरिक संबंध भी बनाए।
युवक और युवती के परिजन के बीच पंचायत हुई और उसमें तय हुआ कि कुछ समय बाद दोनों का निकाह कर दिया जाएगा। अब काफी समय बीतने के बाद भी युवक निकाह नहीं कर रहा है और उसके परिजन दूसरी जगह युवक की शादी करा रहे हैं। युवती ने युवक पर निकाह के लिए दबाव बनाया तो उसे युवक ने बृहस्पतिवार को अपने घर बुला लिया। उसके बाद युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे निर्वस्त्र कर पीटा। तहरीर मिलने पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। संवाद