बहेड़ी। चोरी के वहां के पुर्जे बेचने वाला कबाडी गिरफ्तार
बहेड़ी। पुलिस ने गश्त के दौरान शाहगढ़ रोड पर एक कबाड़ खाने में छापा मारा। मौके पर कटे हुए वाहन बरामद किए। पुलिस ने चोरी के वाहनों के पुर्जे बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी विजय पाल ने शाहगढ़ रोड स्थित कबाड़ी अकील अहमद के यहां छापा मारा। मौके से तीन इंजन ब्लॉक, कारों की लाइट, टंकी, साइलेंसर आदि बरामद की है। पूछताछ में अकील अहमद ने पुलिस को बताया कि वह चोरी के वाहन खरीद कर उन्हें काट देता है। चेचिस और बॉडी को हटाकर वह वाहनों के पुर्जे अलग-अलग कर लोगों को ऊंचे दाम में बेच देता है। इसी महीने में एक ईको गाड़ी को काट रहा था। तभी पुलिस आ गई थी। वह वहां से भाग गया था। वह इसी तरह कारों आदि छोटे वाहनों को लाकर कटता है। उनके पुर्जे बेचने का कारोबार करता है।
पुलिस के अनुसार चोरी के वाहनों के पार्ट्स बेचने के मामले में वह पहली बार पकड़ा गया है। इससे पहले उस पर शाही थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज किया है। संवाद