फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह निकायों में 7.24 करोड़ से होंगे सीवरेज व जलनिकासी के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीवरेज एवं जल निकासी को दुरुस्त करने के लिए जिले की छह निकायों की 7.24 करोड़ रुपये की कार्ययोजना मंजूर हुई है। इस धनराशि से कार्य कराने के संबंध में शासन स्तर से दिशा-निर्देश भी जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वीकृत धनराशि में पहली किस्त के 3.61 करोड़ रुपये भी नगर निकायों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसमें सबसे अधिक दो करोड़ रुपये की कार्ययोजना आंवला नगर पालिका की स्वीकृत हुई है।
नगरीय क्षेत्रों में जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने और स्वीकृत निर्माण कार्य के लिए योजना की मंजूरी के संबंध में शासन के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को निर्देश भी जारी किए हैं। इसके मुताबिक, आंवला की नगर पालिका को 199.96 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

इसमें जल निकासी कार्य शुरू कराने को पहली किस्त में एक करोड़ रुपये ईओ को जारी किए गए हैं। नगर पंचायत धौराटांडा की 110.41 लाख रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत हुई है।
इसमें उसे पहली किस्त में 55 लाख रुपये दिए गए हैं। शेरगढ़ नगर पंचायत की 109.07 लाख रुपये की कार्ययोजना मंजूर हुई है। इसमें से निकाय को पहली किस्त में 54 लाख रुपये जारी हुए हैं।
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी 104.96 लाख रुपये से जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करेगी। उसे पहली किस्त में 52 लाख रुपये दिए गए हैं। शाही नगर पंचायत एक करोड़ रुपये से तीन आरसीसी नालों का निर्माण कराकर जल निकासी व्यवस्थित करेगी।
नगर पालिका बहेड़ी की 99.82 लाख रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी मिली है। जिसमें से उसे पहली किस्त के तौर पर 50 लाख रुपये जारी हुए हैं।
उधर, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय पूर्णिमा सिंह ने बताया कि नगर निकायों में जल निकासी की व्यवस्था के लिए कार्ययोजनाएं मंजूर हुई हैं। संबंधित निकायों को टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें