फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साल भर से ठीक नहीं हुआ सीवर, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Mon, 02 Mar 2026 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के पॉश इलाकों में शामिल मॉडल टाउन की स्थिति खराब है। वार्ड के एकता नगर इलाके में रविवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाले योगेश कुमार ने कहा कि एक साल से वार्ड में सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है। गंदगी और बदबू की वजह से बुरा हाल रहता है। निगम के कर्मचारी साफ-सफाई तो कर देते हैं, मगर समस्या के स्थायी समाधान पर जोर नहीं दिया जा रहा।
जागृति गावा ने बताया कि एकता नगर बी-ब्लाॅक में सबसे बड़ा पार्क है, लेकिन यहां की स्थिति बदहाल है। पार्क में जगह-जगह गड्ढे हैं। इसके चलते टहलने के लिए आने वाले लोगाें को परेशानी होती है। कुछ दिन पहले ही एक महिला गिरकर घायल हो गई। पार्क में बनाए जा रहे फुटपाथ पर भी लोगों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन

सतीश अरोरा ने कहा कि स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। सन्नो सक्सेना ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के दौरान यहां पर काम चल रहा है, लेकिन रोड चौड़ी करने की जगह उन्हें और छोटा कर दिया गया है। सड़क किनारे बड़े-बड़े फुटपाथ बनाए जा रहे है, फुटपाथ बनने के साथ ही उन पर कब्जे भी शुरू हो गए है।
लोगों ने कहा कि मॉडल टाउन के लिए जाने वाली रोड पर अतिक्रमण है। शाम के समय यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। रात में पार्क के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। कई बार आसपास के घरों में चोरी हो चुकी है। शाम को यहां पर पुलिस बल की गश्त बढ़ानी चाहिए। वार्ड में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। मोहल्ले में कुत्तों की समस्या भी बढ़ गई है।

पार्क की हालत खराब
वार्ड में कूड़ा कलेक्शन की स्थिति तो ठीक है, लेकिन पार्क की स्थिति बहुत बदहाल है। पार्क के टहलने के लिए आने वाले लोग परेशान होते हैं। - श्याम अरोरा

वार्ड के सबसे बड़ी समस्या सीवर सफाई की है। एक साल से सीवर का पानी सड़क पर आता है, कई बार कहा गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। - जतिन गावा

पार्क में असामाजिक लोगों का जमावड़ा रहता है। यहां रात में कार खड़ी कर लोग शराब पीते हैं। इसके चलते यहां से निकलने वाली महिलाएं परेशान होती हैं। - महेंद्र ग्रोवर
लगातार हो रहा सुधार

वार्ड के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा हैं। सीवर, पार्क की सफाई के लिए महापौर से कहा गया है। जल्द सभी काम कराए जाएंगे। - सोनिया अतुल कपूर, पार्षद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें