बरेली। बेहद व्यस्त माने जाने वाले दिल्ली-लखनऊ रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव बढ़ गया है। गर्मियों के इस सीजन रेलवे इस रूट पर पिछले वर्ष से कहीं ज्यादा विशेष गाड़ियों का संचालन कर रहा है। पहले से नियमित गाड़ियां भी हैं। ऐसे में सिग्नल मिलने में देरी के कारण गाड़ियों को रोकना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शनिवार को ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रही। इस दौरान हापुड़-पिलखुआ के बीच कई ट्रेनों को रोकना पड़ा। इधर, बालामऊ और हरदोई स्टेशनों पर काम के कारण मेजर ब्लॉक ने भी ट्रेनों की रफ्तार को प्रभावित किया। इस दौरान 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, 22542 आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस दो-दो घंटे की देरी से आईं। 14241 नौचंदी एक्सप्रेस, 22419-20 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ, 15909-10 अवध-असम एक्सप्रेस ने भी औसतन दो-दो घंटे इंतजार कराया।
14205-06 अयोध्या एक्सप्रेस, 12391-92 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12327 उपासना एक्सप्रेस, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस, 12229 लखनऊ मेल, 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, 15274 सतयाग्रह एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं।